Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: आज भी सताएगी ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी; पटना समेत इन जिलों ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    By Pintu Kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 07:36 AM (IST)

    Bihar Ka Mausam ठंड में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी। प्रदेश के उत्तरी भागों में शीत दिवस व घने कोहरे की चेतावानी है। वहीं भभुआ जिले में बीते दो दिन स ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. रात में तापमान दस डिग्री से अधिक रहा
    2. कई इलाकों में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News In Hindi प्रदेश के उत्तरी भागों में शीत दिवस व घने कोहरे की चेतावानी है। वहीं, पटना समेत शेष भागों में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण पटना व अधिसंख्य भागों में कनकनी का प्रभाव रहेगा।

    भभुआ जिले में बीते दो दिन से धूप निकल रही है और तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। दो दिन से जिले में कोहरा व शीतलहर का भी प्रभाव नहीं है। इसके चलते सुबह में लगभग सात बजे तक धूप निकल जा रही है और दिन भर धूप अच्छी रह रही है।

    इसके चलते लोग धूप में बैठ कर काफी समय बीता रहे हैं। रविवार को जिले में भी धूप निकली। दिन में तापमान लगभग 22 डिग्री रहा। जबकि रात में तापमान दस डिग्री से अधिक रहा। बता दें कि जनवरी माह के पहले सप्ताह से ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी।

    शीतलहर के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल

    प्रतिदिन घना कोहरा व शीतलहर के चलते लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल था। गलन के चलते लोग कांप रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए सभी प्रखंडों में अलाव जलवाया जा रहा था।

    खबरें और भी

    जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लेकिन प्रतिदिन दिन में 15 डिग्री व रात में दस डिग्री से नीचे तापमान रहने के चलते लोगों को कहीं ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। लोग ठंड के चलते परेशान थे। लेकिन बीते दो दिन से जिले में मौसम सामान्य हो गया है। इसके चलते लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है।

    पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

    पटना

    29 जनवरी 21.0 6.0

    30 जनवरी 22.0 8.0

    मुजफ्फरपुर

    29 जनवरी 17.0 9.0

    30 जनवरी 18.0 9.0

    भागलपुर

    29 जनवरी 20.0 6.0

    30 जनवरी 21.0 8.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Weekly Weather: इस हफ्ते भी ठंड से हाल रहेगा बेहाल, इन जिलों में छह डिग्री तक गिर जाएगा पारा; ऐसा रहेगा हफ्ते भर का मौसम