Kal Ka Mausam: 23 सितंबर को बिहार में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना
बिहार में 23 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जिसमें तेज हवाएं, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

23 सितंबर को बिहार में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना (PTI)
HighLights
23 सितंबर को बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज।
पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान में भारी बारिश का अलर्ट।
राज्यभर में तेज हवाएं, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी।
डिजिटल डेस्क, पटना। 23 सितंबर को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के अधिकतर जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
3 जिलों में भारी बारिश:
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सिवान जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तेज हवा और वज्रपात की आशंका:
बिहार के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी/घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्व बिहार (भागलपुर, मुंगेर, जमुई आदि) में एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
कैसा रहेगा तापमान?
23 सितंबर को राज्य का अधिकतम तापमान 30°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में तापमान 30°C से 32°C के बीच रहेगा, जबकि पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पश्चिमी जिलों में यह 32°C से 34°C तक रह सकता है।
वहीं, राज्य भर में रात का न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के आसपास बना रहेगा।
28 सितंबर तक कैसा रहेगा तापमान?
| क्षेत्र | जिले के नाम | तापमान (°C) | 22-Sept | 23-Sept | 24-Sept | 25-Sept | 26-Sept | 27-Sept | 28-Sept |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| उत्तर पश्चिम | पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण | अधिकतम | 34-36 | 32-34 | 30-32 | 28-30 | 28-30 | 30-32 | 30-32 |
| न्यूनतम | 26-28 | 26-28 | 26-28 | 24-26 | 24-26 | 22-24 | 22-24 | ||
| उत्तर मध्य | मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी | अधिकतम | 34-36 | 32-34 | 32-34 | 30-32 | 30-32 | 32-34 | 32-34 |
| न्यूनतम | 26-28 | 26-28 | 24-26 | 24-26 | 22-24 | 22-24 | 22-24 | ||
| उत्तर पूर्व | सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा | अधिकतम | 32-34 | 30-32 | 28-30 | 28-30 | 30-32 | 32-34 | 32-34 |
| न्यूनतम | 26-28 | 26-28 | 24-26 | 22-24 | 22-24 | 24-26 | 24-26 | ||
| दक्षिण पश्चिम | रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद | अधिकतम | 32-34 | 32-34 | 30-32 | 28-30 | 28-30 | 30-32 | 30-32 |
| न्यूनतम | 26-28 | 26-28 | 24-26 | 24-26 | 22-24 | 22-24 | 22-24 | ||
| दक्षिण मध्य | पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय | अधिकतम | 34-36 | 32-34 | 30-32 | 28-30 | 30-32 | 32-34 | 32-34 |
| न्यूनतम | 26-28 | 26-28 | 26-28 | 24-26 | 22-24 | 24-26 | 26-28 | ||
| दक्षिण पूर्व | जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर | अधिकतम | 32-34 | 30-32 | 28-30 | 28-30 | 30-32 | 32-34 | 32-34 |
| न्यूनतम | 26-28 | 26-28 | 24-26 | 22-24 | 22-24 | 24-26 | 24-26 |
यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: विदाई से पहले फिर एक्टिव हुआ मानसून, किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
