Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना समेत इन 11 जिलों में भारी वर्षा के आसार, काफी दिनों बाद ऑरेंज व येलो के साथ रेड अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 08:16 AM (IST)

    Bihar Weather Update आज पटना समेत 11 जिलों में भारी वर्षा की संभावना है जिसे लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं किशनगंज में आज खूब पानी बर ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पटना समेत 11 जिलों में भारी वर्षा के आसार
    Bihar Weather: पटना समेत 11 जिलों में भारी वर्षा के आसार

    HighLights

    1. 11 जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
    2. उत्तर बिहार में मानसून सक्रिय, 22-24 सितंबर के बीच अच्छी वर्षा की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना : पटना समेत प्रदेश में मानसून तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा। इसके कारण अधिसंख्य स्थानों पर हल्की से भारी वर्षा की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पटना समेत 11 जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, किशनगंज में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

    प्रदेश के अधिसंख्य जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर जिलों में ऑरेंज अलर्ट व मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली व पटना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

    बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अलग-अलग स्थानों पर और दक्षिणी भागों के एक दो स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है। अररिया के रानीगंज में सर्वाधिक वर्षा 77.2 मिमी दर्ज हुई।

    गुरुवार को पटना समेत 28 शहरों के तापमान में आंशिक गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि बादलों की आवाजाही बने होने से तापमान में गिरावट जारी है।

    मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के बाद गर्मी से मिली राहत

    मुजफ्फरपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुककर हल्की बूंदा-बांदी होती रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। गुरुवार को पूरे दिन मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

    जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - DIG अनुसूया के खि‍लाफ शिकायतें बढ़ीं.. होमगार्ड जवानों का आरोप- चावल-मुर्गा मंगाया, एक को उनके कुत्‍ते ने काटा

    यह भी पढ़ें - Women Reservation Bill को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 33 नहीं बल्कि इतना फीसदी होना चाहिए रिजर्वेशन

    अच्छी वर्षा की संभावना

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक उत्तर बिहार के आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। उसके बाद 24-25 सितम्बर तक मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं।

    मानसून की सक्रियता बनी रहेगी, जिसके कारण 22-24 सितंबर के बीच अच्छी वर्षा की संभावना है। तराई के जिलों के अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी भागों के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।