Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: छठ के बाद मौसम ने बदला रंग, पटना सहित 24 शहरों का गिरा तापमान, जानिए कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 07:27 AM (IST)

    Bihar Weather News छठ के बाद बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पटना सहित कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 14.2 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

    Bihar Weather: छठ के बाद मौसम ने बदला रंग, पटना सहित 24 शहरों का गिरा तापमान
    Bihar Weather: छठ के बाद मौसम ने बदला रंग, पटना सहित 24 शहरों का गिरा तापमान

    HighLights

    1. 14.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा सबसे ठंडा शहर
    2. 17.6 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व के समापन होने के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में कोहरे व धुंध का प्रभाव बने होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगी है।

    पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट होने के साथ ठंड में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    पटना का तापमान

    14.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के बांका में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के साथ पटना का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को गया व पूर्णिया में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहा। पटना समेत शेष भागों में धुंध का प्रभाव बना रहा।

    बदलेगा मौसम का मिजाज

    प्रदेश में पछुआ व उत्तर पछुआ का प्रभाव सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ कोहरे व धुंध का प्रभाव रहेगा। उत्तर हरियाणा व इसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा।

    ये भी पढे़ं -

    Bihar News: हर दूसरा देसी पर्यटक घूम रहा राजगीर, विदेशियों को गया-वैशाली पसंद; देखिए क्या कहते हैं आंकड़ें

    कर्मियों की मनमानी, छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को नहीं लौटा रहे छुट्टे पैसे; टिकट काउंटर पर जमकर हुई तू-तू मैं-मैं