यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: अगले सप्ताह से बढ़ने वाली है ठंड, पटना सहित नौ शहरों का तापमान लुढ़का; क्या है आपकी तैयारी?
Bihar Weather Update सोमवार को पटना सहित नौ शहरों के तापमान में गिरावट आई है। अगले सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट होने की उम्मीद है। इससे राजधानी ...और पढ़ें

HighLights
- 16.2 डिग्री सेल्सियस गया का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान
- 18.8 डिग्री सेल्सियस पटना का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ का प्रभाव बने होने से सुबह-शाम सिहरन की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में धुंध की स्थिति, जबकि हिमालय की तलहटी वाले इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा का प्रभाव बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पटना सहित नौ शहरों के तापमान में गिरावट आई है। 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले सप्ताह तापमान में तेजी से आएगी गिरावट
अगले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से तापमान में तेजी से गिरावट होने के साथ राजधानी समेत प्रदेश में ठंड में वृद्धि की संभावना है। सोमवार को पटना सहित प्रदेश भर में मंद गति से पछुआ का प्रवाह जारी है।
सुबह-शाम सिहरन की स्थिति बने होने के साथ दोपहर में आकाश साफ होने से धूप में तल्खी दिख रही है। पांच-छह दिनों के दौरान मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
- पटना - 32.9 डिग्री सेल्सियस
- गया - 30.7 डिग्री सेल्सियस
- भागलपुर - 31.2 डिग्री सेल्सियस
- मुजफ्फरपुर - 29.6 डिग्री सेल्सियस
ये भी पढ़ें -