Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना सहित प्रदेश में पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड, 23 शहरों के तापमान में आई गिरावट

    By Akshay PandeyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इनके कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरा छाए रहेगा। पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

    पटना सहित प्रदेश में पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड (file photo)
    पटना सहित प्रदेश में पांच दिनों में बढ़ेगी ठंड (file photo)

    HighLights

    1. 15.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का रहा ठंडा शहर
    2. 18.4 डिग्री सेल्सियस राजधानी का तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य भागों में सुबह के समय धुंध छाई रहने के कारण व्रतियों को सूर्यदेव के दर्शन को लेकर थोड़ा इंतजार करना पड़ा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर में धुंध छाने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। वहीं, पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    15.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा। 18.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इनके कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरा छाए रहेगा। पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

    इसके कारण ठंड में क्रमिक वृद्धि की संभावना है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच व दक्षिण मध्य व दक्षिण पश्चिम भागों में 28-30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    यह भी पढ़ेंः Virendra Sehwag ने बताया ऑस्ट्रेलिया ने क्यों जीता वर्ल्ड कप, इस बड़े फैसले की वजह से छठी बार बना चैंपियन

    प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट

    शहर गिरावट तापमान

    पटना 0.4 18.4

    गया 0.4 15.4

    मुजफ्फरपुर 1.2 19.1

    औरंगाबाद 0.3 16.0

    बक्सर 0.7 17.4

    भोजपुर 0.4 18.7

    गोपालगंज 1.7 16.0

    मोतिहारी 0.5 17.0

    बेगूसराय 0.5 17.9

    शेखपुरा 0.6 17.2

    कटिहार 0.3 19.4

    पूर्णिया 0.6 18.5

    सुपौल 0.2 19.4

    कैमूर 0.7 16.5

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    खबरें और भी