Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव की उम्मीद, दिन में उमस और शाम में पड़ेगी कंबल की जरूरत

    By Niraj KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:46 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार के मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। बारह बजे के बाद उमस काफी बढ़ रही है तो शाम में सूरज छिपने के बाद तापमान में तेजी से ...और पढ़ें

    अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव की उम्मीद, दिन में उमस और शाम में हल्की ठंड का एहसास
    अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव की उम्मीद, दिन में उमस और शाम में हल्की ठंड का एहसास

    HighLights

    1. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, तेज होगी पछुआ की गति
    2. अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव आने की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के मैदानी भाग में पछुआ की गति में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

    निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में पूर्व एवं उत्तर दिशा में आगे बढ़कर बांग्लादेश की ओर से जाने के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव आने की उम्मीद है।

    मौसम में काफी तेजी से हो रहा बदलाव

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य के मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। सबसे ज्यादा बदलाव सुबह-शाम के तापमान में देखा जा रहा है। सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है।

    शनिवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान गया में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री एवं औसत न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    धूप में भी रहा काफी तीखापन

    राजधानी में मौसम शुष्क रहा। सुबह में मौसम सामान्य रहा, लेकिन बारह बजे के बाद उमस काफी बढ़ गई। धूप में भी काफी तीखापन बढ़ गया। वहीं, शाम को छह बजे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मात्र दो घंटे के अंदर शाम को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    'मुख्यमंत्री से नही संभल रहा बिहार, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए', विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

    Bihar News: एक ही गांव के चार अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में लहराया परचम, यहां इक्के-दुक्के ही हैं ग्रेजुएट लोग