Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पुरवा का जोर, बदरा चहुंओर; आने वाले एक हफ्ते तक नहीं महसूस होगी अपेक्षित ठंड

    By Jitendra KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 07:37 AM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार में पटना समेत कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज पटना सहित प ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पुरवा का जोर, बदरा चहुंओर; आने वाले एक हफ्ते तक नहीं महसूस होगी अपेक्षित ठंड
    Bihar Weather: पुरवा का जोर, बदरा चहुंओर; आने वाले एक हफ्ते तक नहीं महसूस होगी अपेक्षित ठंड

    HighLights

    1. राजधानी समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला
    2. आगामी एक हफ्ते तक अपेक्षित ठंड का अनुभव नहीं होगा

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। पुरवा ने जोर पकड़ा तो कई जिलों में बादल छा गए। तापमान में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

    पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि तथा शेष शहरों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री वृद्धि के साथ 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    आज कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवा के प्रभाव के साथ बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम शुष्क है और आंशिक बादल छाए हुए हैं।

    शनिवार को भी पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भाग में धुंध के साथ बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हिमालय की तलहटी से सटे क्षेत्रों के अलावा गांवों के आसपास हल्के कोहरे का प्रभाव दिखेगा।

    ठंड में गर्मी का एहसास

    मौसम विज्ञानी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुरवा के कारण नवंबर में आगामी एक हफ्ते तक अपेक्षित ठंड का अनुभव नहीं होगा। इस दौरान लोगों को हल्की गर्मी लगेगी। हालांकि, सुबह-शाम सिहरन रहेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए बच्चों व बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    ये भी पढे़ं -

    सुख भरे दिन गयो रे भैया अब महंगाई आयो रे, पार्सल सहित अन्य डाक सेवाएं हुई महंगी; गंगाजल के लिए भी खर्चने होंगे ज्यादा पैसे

    आसमान से गिरेंगे उर्वरक और कीटनाशक, ड्रोन से होगा छिड़काव, पहले करना होगा ऑनलाइन आवेदन