यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: छठ पर पटना समेत कई जिलों में धुंध व धूप का रहेगा प्रभाव, जानिए अपने शहर का हाल
Bihar Weather Today छठ के बाद मौसम करवट लेगा। तापमान तेजी से लुढ़केगा। आज यानी छठ पर सुबह के समय धुंध का प्रभाव रहेगा। हालांकि बाद में सूरज की गर्मी ...और पढ़ें

HighLights
- 18.5 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज
- राजधानी सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट
जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। महापर्व छठ के मौके पर सुबह के समय धुंध का प्रभाव रहेगा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य रहेगा।
धुंध रहने से छठ व्रतियों को सूर्य दर्शन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर में धुंध छाई रही।
पटना सहित 24 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज
पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 16.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।
छठ के बाद मौसम करवट लेगा। तापमान में क्रमिक गिरावट होगी। शनिवार को पटना व आसपास सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना रहा। वहीं, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा।
ये भी पढे़ं -
छठ घाटों पर तैनात रहेगी मेडिकल टीम; जरूरत पड़ने पर इन नंबर्स पर करें कॉल, अस्पतालों को भी अलर्ट जारी
अनोखा त्योहार है छठ, ले आता है सबको पास; इस परिवार की चार पीढ़ी के 90 सदस्य एक साथ करेंगे पूजा