Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना सहित राज्य के कई इलाकों में छाई धुंध, दिवाली पर ऐसा रहेगा मौसम; जानिए अपने शहर का हाल

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather Update बिहार के मौसम में पछुआ के प्रभाव से बदलाव हो रहा है। दिवाली के बाद यह बदलाव और दिखाई देगा। हालांकि अगर दिवाली के दिन की बात की जा ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पटना सहित राज्य के कई इलाकों में छाई धुंध, दीपावली बाद बढ़ेगी ठंड; जानिए अपने शहर का हाल
    Bihar Weather: पटना सहित राज्य के कई इलाकों में छाई धुंध, दीपावली बाद बढ़ेगी ठंड; जानिए अपने शहर का हाल

    HighLights

    1. 14.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा रहा प्रदेश में सबसे ठंडा
    2. गोपालगंज, छपरा, शेखपुरा को छोड़ शेष भागों के तापमान में वृद्धि

    जासं, पटना। पछुआ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम का मिजाज में धीरे-धीरे बदल रहा है। पटना समेत राज्य के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना हुआ है। वहीं, हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों में हल्के कोहरा का असर है।

    मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली के दिन भी मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा। बीते 24 घंटों के दौरान गोपालगंज, छपरा, शेखपुरा को छोड़ पटना सहित शेष शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

    राज्य का सबसे ठंडा शहर

    14.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की सुबह पटना, गया, भागलपुर, वाल्मीकि नगर धुंध की चपेट में रहा।

    मौसम विज्ञानी के अनुसार, दीपावली के बाद मौसम में बदलाव आएगा। पछुआ के मजबूत प्रभाव से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

    इन शहरों के तापामन में वृद्धि

    पटना के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री, डेहरी में 0.7 डिग्री, बक्सर में 0.8 डिग्री, भोजपुर में 0.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.7 डिग्री, पूसा में 0.8 डिग्री, खगड़िया में 0.8 डिग्री, बांका में 0.2 डिग्री, कटिहार में 0.3 डिग्री, किशनगंज में 0.5 डिग्री, जमुई में 0.4 डिग्री, नवादा में 0.1 डिग्री, मोतिहारी में 0.5 डिग्री, सुपौल में 0.2 डिग्री सेल्सियस की आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    जमीन के नीचे होगा विश्वविद्यालय स्टेशन, 16 मीटर नीचे से गुजरेगी मेट्रो; इन जगहों पर रहनेवालों की आएगी मौज

    भूखे रह गए मासूम बच्चे, रसोई गैस रिसाव के कारण विद्यालय में लगी आग, राख हो गया भोजन