यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Report: पटना समेत 19 शहरों का लुढ़का तापमान, भागलपुर का बांका सबसे ठंडा शहर
Bihar Weather Forcast 24 November बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। हर जिले में दो से तीन डि ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
- राज्य के अधिकांश हिस्सों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा
जागरण संवाददाता, पटना। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड से धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर जिले का बांका शहर राज्य भर में सबसे ठंडा रहा।
पटना में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
वहीं, राजधानी के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी भागों के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।
पटना समेत अधिकांश भागों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा
पटना समेत अधिकांश भागों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा, वहीं, हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार तापमान में क्रमिक गिरावट होने के साथ ठंड में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। पछुआ के प्रवाह से सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध छायी रही।
भागलपुर का बांका प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
भागलपुर का बांका प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं उत्तरी भागों के पूर्णिया समेत अन्य जगहों पर कोहरे का प्रभाव बना रहा।
प्रमुख शहरों के आज का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 29 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
गया 28 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर 28 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर 29 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस
दरभंगा 29 डिग्री सेल्सियस 16 डिग्री सेल्सियस
यह भी पढ़ें