Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सताएगी गर्मी, उत्तर बिहार में छिटपुट वर्षा के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 07:23 AM (IST)

    Bihar Weather Update आज बिहार में मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं पटना के तापमान दो से तीन डिग्र ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सताएगी गर्मी, उत्तर बिहार में छिटपुट वर्षा के आसार
    Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में सताएगी गर्मी, उत्तर बिहार में छिटपुट वर्षा के आसार

     जागरण संवाददाता, पटना। Patna Weather: राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान अधितकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं।

    बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, जबकि शेष भाग शुष्क रहा। शनिवार को पटना आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बने होने से उमस से लोग परेशान रहे।

    उत्तर बिहार में बारिश की संभावना रहेगी कम

    मुजफ्फरपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली। शाम में अचानक बारिश हुई। उससे गर्मी से राहत मिली। देर रात झमाझम बारिश से तापमान और नीचे चला गया।

    इस बीच जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से 0.5 प्रतिशत ज्यादा रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह सात बजे 91 प्रतिशत तथा दोपहर दो बजे 68 प्रतिशत पर जाकर थमा।

    अगले पांच दिन तक रहेगी मौसम की यह स्थिति

    वरीय मौसम विज्ञानी डॉ.ए सत्तार ने कहा कि अगले पांच दिनों तक के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वानुमान की अवधि में अगले 12 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट वर्षा हो सकती है। उसके बाद वर्षा की कोई संभावना नहीं है, मौसम के शुष्क रहेगा।