बिहार में कमजोर हुआ मानसून, अब उमस बढ़ने के आसार; पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश का अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने से उमस बढ़ गई है, हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट ...और पढ़ें
-1788573296065_m.webp)
एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी जारी।
बिहार के 11 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का पूर्वानुमान।
पटना सहित कई जिलों में उमस और तापमान में वृद्धि दर्ज।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के साथ झमाझम वर्षा में कमी आई है। बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ 11 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के कारण उमस की स्थिति बने रहने के आसार हैं।
राज्य के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के 11 जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।
तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के आसार है। बीते 24 घंटे के दौरान पटना के बिक्रम में 22.8 मिमी वर्षा एवं अररिया के रानीगंज में 51 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वैशाली में 37 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।
शुक्रवार को पटना सहित कई जिलों में बादल की लुकाछिपी के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 21 जिलों के तापमाान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
त्रिपुरा की ओर बढ़ रहा मानसून
मौमस विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ गंगानगर, नारनौल से होते हुए त्रिपुरा की ओर बढ़ रही है। एक कम दबाव का क्षेत्र बिहार, उत्तरी झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण असम से होकर गुजर रही है।
इन सभी के संयुक्त प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान अलग- अलग भागों के कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पूर्णिया, भागलपुर के सबौर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, मधेपुरा आदि स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।
इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
बिहारशरीफ में 50 मिमी, अररिया के बहारगामा में 47.4 मिमी, कटिहार में 41 मिमी, गोपालगंज में 36.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के सराय में 36.4 मिमी, किशनगंज के कोचाधमन में 36.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के पारो में 35.8 मिमी, मुंगेर के असरगंज में 34.6 मिमी, वैशाली में 33.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 32 मिमी।
रोहतास के संझौली में 30.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 30 मिमी, वैशाली के चेहराकलां में 28.2 मिमी, समस्तीपुर में 27.2 मिमी, कटिहार के मानसी में 25.4 मिमी, अररिया में 25.2 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 25.2 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 24 मिमी।
भभुआ के मोहनिया में 23.4 मिमी, कटिहार के बरारी में 22.8 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 22.2 मिमी, रोहतास के करघर में 20.4 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 20.4 मिमी, पूर्णिया के कीर्तियानंद नगर में 19 मिमी एवं लखीसराय के हलसी में 18.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 34.5 | 26.9 |
| गया | 32.8 | 26.1 |
| भागलपुर | 31.7 | 26.0 |
| मुजफ्फरपुर | 31.8 | 26.8 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
