Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: तीन दिनों तक बरसेगा पानी, इन जिलों में झमाझम होगी बारिश; वज्रपात व मेघ गर्जन की भी संभावना

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 07:35 AM (IST)

    Bihar Weather Update आज नौ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट और छह जिलों में अतिभारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अधिसंख्य ज ...और पढ़ें

    Bihar Weather: तीन दिनों तक बरसेगा पानी, इन जिलों में झमाझम होगी बारिश; वज्रपात व मेघ गर्जन की भी संभावना
    Bihar Weather: तीन दिनों तक बरसेगा पानी, इन जिलों में झमाझम होगी बारिश; वज्रपात व मेघ गर्जन की भी संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी समेत प्रदेश में तीन दिनों तक वर्षा से मौसम सुहाना बना रहेगा। मानसून की सक्रियता प्रबल होने के कारण झमाझम वर्षा से खेती को खूब लाभ मिलेगा।

    मौसम विभाग के अनुसार, पटना से होते फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, देवघर के रास्ते मानसून ट्रफ का प्रभाव पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

    वहीं. चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उप हिमालयी पश्विम बंगाल व सिक्किम के आसपास स्थित है। इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश में मूसलाधार वर्षा के आसार हैं।

    नौ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

    शुक्रवार को नौ जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट, छह जिलों में अतिभारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अधिसंख्य जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघगर्जन की संभावना है।

    वर्षा होने से मौसम बना रहा सामान्य

    बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में वर्षा होने से मौसम सामान्य बना रहा। दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सर्वाधिक वर्षा 122.4 मिमी, राजधानी में 8.6 मिमी, डेहरी में 18.4 मिमी, वैशाली में 41.0 मिमी नवादा में 24.5 मिमी, अररिया में 49.0 मिमी वर्षा हुई।

    गुरुवार को कैसा रहा मौसम?

    गुरुवार को पटना व आसपास समेत अन्य जिलों में पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा होती रही। वर्षा के कारण शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति रही। वर्षा से मौसम सामान्य बने होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

    इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

    पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, सारण, वैशाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जिले में अतिभारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अधिकांश स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है।

    खबरें और भी