Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में उमस भरी गर्मी का सितम: 3-4 दिनों में और चढ़ेगा पारा, 48 घंटे बाद 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:21 AM (IST)

    बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और उमस भरी गर्मी जारी है। अगले 48 घंटों के बाद गया, गोपालगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. बिहार में हल्की वर्षा और उमस भरी गर्मी का प्रभाव।

    2. अगले 3-4 दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार।

    3. 48 घंटे बाद कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

    प्रदेश के 15 जिलों में मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस एवं 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना के फुलवारीशरीफ 53.6 मिमी एवं पटना शहर में 42.7 मिमी, मनेर में 32.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

    48 घंटे के बाद मौसम में बदलाव आने के साथ गया, गोपालगंज, कटिहार, पूर्णिया, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर एवं पश्चिमी चंपारण के कुछ भागों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

    नवादा में 52.0 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 34.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 34.2 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 32.2 मिमी, लखीसराय में 31.6 मिमी, राजगीर में 30.0 मिमी, नालंदा के सिलाव में 27.2 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 24.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में 23.0 मिमी, सीतामढ़ी के डुमरा में 22.4 मिमी, नालंदा के गिरियक में 21.2 मिमी, समस्तीपुर के ताजपुर में 19.2 मिमी, बक्सर के ब्रह्मपुर में 18.6 मिमी, बक्सर में 16.4 मिमी, नवादा के नरहट में 16.1 मिमी, हाजीपुर में 16.0 मिमी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 15.2 मिमी, वैशाली के जनदाहा में 15.2 मिमी, सारण के अमनौर में 15.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 35.0 26.7
    गया 33.2 26.0
    भागलपुर 33.1 26.6
    मुजफ्फरपुर 33.2 27.5