Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम बना रहेगा शुष्क; वर्षा के आसार नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 07:30 AM (IST)

    Bihar Weather Update राजधानी समेत प्रदेश में रविवार से मानसून कमजार पड़ चुका है। पटना समेत दक्षिणी भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। दोपहर बाद ब ...और पढ़ें

    Bihar Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम बना रहेगा शुष्क; वर्षा के आसार नहीं
    Bihar Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम बना रहेगा शुष्क; वर्षा के आसार नहीं

    HighLights

    1. उत्तरी भागों के 19 जिलों में हल्की वर्षा वज्रपात की चेतावनी
    2. पटना व दक्षिणी भागों में मौसम बना रहेगा शुष्क

    जागरण संवाददाता, पटना : राजधानी समेत प्रदेश में रविवार से मानसून की सक्रियता में कमी आई है। इसके प्रभाव से 31 अगस्त तक झमाझम वर्षा के आसार नहीं हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तरी भागों के 19 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, इन जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

    पटना समेत दक्षिणी भागों का मौसम रहेगा शुष्क

    पटना समेत दक्षिणी भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। दोपहर बाद बादल छाए रहने व सुबह में तीखी धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को प्रभावित करेगी। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से दो-चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी।

    उत्तरी भागों में हल्की वर्षा की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, बलूरघाट से होते हुए पूर्व की ओर मणिपुर तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से उत्तरी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है।

    बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के गौनाहा में सर्वाधिक वर्षा 156.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, रविवार को पटना व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।