Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, आज इन 9 जिलों में होगी बारिश; पटना में तीन डिग्री तक गिरा पारा

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 07:21 AM (IST)

    Bihar Ka Mausam आज से बिहार का मौसम बिगड़ने वाला है। पटना समेत दक्षिणी भागों में बादल छाए रहेंगे। उत्तर बिहार के अधिसंख्य भागों के सीतामढ़ी शिवहर मधुबन ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. सोमवार व मंगलवार को भी वर्षा के आसार
    2. पटना में गिरा पारा

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today होली के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजधानी व दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

    वहीं, उत्तरी भागों के हिमालय के तलहटी वाले इलाकों के नौ जिलों के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार एवं मधेपुरा जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी है। इन जगहों पर सोमवार व मंगलवार को भी वर्षा के आसार है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर पश्चिम बिहार से दक्षिण पूर्व असम तक द्रोणी रेखा का प्रभाव बना हुआ है, जो बांग्लादेश तक होते हुए गुजर रही है। इनके प्रभाव से मौसम का मिजाज का बदला रहेगा। रविवार को अररिया के सिकटी में 6.4 मिमी, नरपतगंज में 4.6 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    पटना में तीन डिग्री तक गिरा पारा

    पटना समेत शेष भागों का मौसम बादलों के प्रभाव से शुष्क बना रहा। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत 15 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

    शहर गिरावट तापमान

    पटना 0.6 31.4

    मुजफ्फरपुर 0.6 28.8

    मोतिहारी 0.3 30.2

    गोपालगंज 1.0 31.9

    बेगूसराय 1.4 30.5

    खगड़िया 3.5 30.1

    कटिहार 3.8 28.4

    बांका 2.2 31.8

    दरभंगा 1.0 30.0

    सुपौल 0.7 28.9

    पूर्णिया 3.2 27.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 31.4 20.0

    गया 34.8 16.6

    भागलपुर 31.2 18.8

    मुजफ्फरपुर 28.8 19.4

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    होली के बाद रेलवे ने की 58 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा, बड़े शहरों के लिए चलेगी ये ट्रेनें

    बेउर जेल गेट पर इंतजार करती रही पुलिस, पिछले गेट से निकल गए दो कुख्यात; कक्षपाल के खिलाफ FIR दर्ज