Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: छठ पूजा पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम, दिवाली के बाद ली करवट; पटना सहित 26 शहरों का गिरा तापमान

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 07:44 AM (IST)

    Bihar Weather Forecast मौसम विभाग ने कहा था कि दिवाली के बाद बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिक ठंड का एहसास होने लगेगा। विभाग क ...और पढ़ें

    Bihar Weather: छठ पूजा पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम, दिवाली के बाद ली करवट
    Bihar Weather: छठ पूजा पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम, दिवाली के बाद ली करवट

    HighLights

    1. प्रदेश में छठ तक धुंध में वृद्धि के आसार
    2. मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज

    जागरण संवाददाता, पटना। दीवाली के बाद प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।

    इसके कारण प्रदेश में कोहरे व धुंध में वृद्धि की संभावना है। पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रही। पछुआ के कारण ठंड में क्रमिक वृद्धि हो रही है।

    छठ के दौरान कितना रहेगा तापमान?

    छठ के दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

    अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज

    14.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमुई, भागलपुर, किशनगंज, छपरा व जीरादेई को छोड़ पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें -

    Saran News: आतिशबाजी देखने गया था मासूम, पिकअप ने कुचला, दादा ने रोते हुए बताया- उसने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

    बिहार में दीपावली के बाद छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, घाटों पर सफाई कार्य में आई तेजी; सजने लगीं दुकानें