Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: नए साल के प्लान पर बारिश फेर देगी पानी, बढ़ेगी ठंड; चक्रवातीय परिसंचरण से पड़ेगा ये प्रभाव

    By prabhat ranjan Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 07:40 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में ठंड में झमझम बारिश होगी। इससे नए साल पर ठंड और बढ़ जाएगी। दो व चार जनवरी को पटना सहित अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा की संभावन ...और पढ़ें

    Bihar Weather: नए साल के प्लान पर बारिश फेर देगी पानी, बढ़ेगी ठंड; चक्रवातीय परिसंचरण से पड़ेगा ये प्रभाव
    Bihar Weather: नए साल के प्लान पर बारिश फेर देगी पानी, बढ़ेगी ठंड; चक्रवातीय परिसंचरण से पड़ेगा ये प्रभाव

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश के मौसम का मिजाज पांच दिनों के बाद बदला हुआ नजर आएगा। 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण नव वर्ष में दो व चार जनवरी को पटना सहित अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा की संभावना है।

    इससे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में वृद्धि का पूर्वानुमान है। मौसम में होने वाले परिवर्तन को देखते हुए किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि फसलों व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

    सुबह में कोहरे का प्रभाव

    सोमवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह में कोहरे का प्रभाव रहा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य होने के साथ ठंड का प्रभाव कम रहा। पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया व भागलपुर (सबौर) में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    पटना समेत प्रदेश का मौसम रहेगा शुष्क

    राजधानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड का प्रभाव कम रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

    ये भी पढ़ें -

    खुद को बताया जज का प्राइवेट सेक्रेटरी, नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 16 लाख रुपये की कर ली ठगी, आरोपित गिरफ्तार

    50 प्रतिशत लोगों को पता ही नहीं, उन्हें है हाइपरटेंशन; क्या आपको है पता? पढ़िए डॉक्टर की सलाह

    खबरें और भी