यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: कहीं रावण दहन का मजा किरकिरा न हो जाए, आज बिहार में छाए रहेंगे बादल; बूंदाबादी के आसार
Bihar Weather on Dussehra आज यानी दशहरे बिहार का मौसम रावण दहन में बाधा बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने ...और पढ़ें

HighLights
- विजयदशमी के दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार
- पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट
जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव ओडिशा तट तक प्रभावी है। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम करवट लेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण विजयदशमी के दिन पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
यहां छाएगा कोहरा
वहीं, पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति बनी रहेगी। हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसके प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। सुबह और शाम में लोगों को सिहरन का एहसास होगा। पछुआ हवा के कारण प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है।

पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट
बीते 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध की स्थिति व उत्तरी भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा। पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, 16.3 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री अधिक होने के कारण 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें -
महज शक में पति ने पत्नी पर उड़ेला गर्म पानी, पीड़िता ने कहा- गंदा काम करने का बनाता था दबाव