Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: छा कर छका रहे बादल, उमस भरी गर्मी कर रही परेशान; उत्तर बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 07:04 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather बिहार में राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी लगातार परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद ...और पढ़ें

    Bihar Weather: छा कर छका रहे बादल, उमस भरी गर्मी कर रही परेशान
    Bihar Weather: छा कर छका रहे बादल, उमस भरी गर्मी कर रही परेशान

     जागरण संवाददाता, पटना। Patna Weather: राजधानी समेत प्रदेश के आसमान में बादल छा कर छका रहे हैं। वर्षा की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में वृद्धि होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी लगातार परेशान कर रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

    अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चार दिनों बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, किशनगंज व पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

    उत्तर बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी

    उत्तर बिहार में 23-24 जुलाई को मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिणी भागों में वर्षा की संभावना नहीं है। पटना व इसके आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

    बीते 24 घंटों में दर्ज की गई वर्षा

    पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के 13 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के बेतिया में 10.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 4.6 मिमी, शिवहर के तरैनी में 4.2 मिमी एवं बक्सर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    गुरुवार को बक्सर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    मुजफ्फरपुर में सावन के आंगन में उतरी जेठ सी धूप

    मुजफ्फरपुर में भी सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली तो उमस से परेशानी रही। इस बीच जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, अधिकतम तापमान 36.0 पर रहा । यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।