विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather: सीमांचल में कड़कती बिजली के साथ बारिश का अलर्ट, पटना में छाए रहेंगे बादल

Published: Sat, 04 Jul 2026 07:19 AM (IST)

पटना सहित बिहार में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण ...और पढ़ें

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. पटना सहित प्रदेश में बादलों की आवाजाही और छिटपुट वर्षा की संभावना।

  2. सीमांचल के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी।

  3. मानसून कमजोर होने से वर्षा में कमी, लेकिन उमस का प्रभाव बना रहेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित शेष जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और पूर्णिया जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने और सूर्य की तपिश के कारण उमस का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

मुंगेर के सदर मुंगेर में सर्वाधिक वर्षा 20.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस एवं 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर में 48 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का प्रभाव कमजोर होने के कारण कई जिलों में वर्षा में कमी देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा के आसार नहीं है। नमीयुक्त हवा और धूप के कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 37.0 29.0
गया 37.2 25.8
भागलपुर 36.0 27.4
मुजफ्फरपुर 34.8 28.7