Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar weather: पटना समेत इन 18 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी दी चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 21 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान किशनगंज नवादा पूर्वी ...और पढ़ें

    राज्य के18 जिलों में बारिश का अनुमान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    राज्य के18 जिलों में बारिश का अनुमान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. पटना सहित 34 जिलों में सामान्य से कम हुई वर्षा
    2. राज्य के 18 जिलों में बारिश की संभावना
    3. मानसून सीजन में सामान्य से 21 फीसद कम वर्षा

    पटना, प्रभात रंजन: राजधानी समेत प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान चार जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। वहीं, शेष सभी जिलों में वर्षा की स्थिति अनुकूल नहीं रही। अररिया, भागलपुर, खगड़िया, सुपौल को छोड़ पटना सहित सभी जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा होने से खेती पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 21 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

    18 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

    राजधानी समेत कई जिलों में बीते तीन दिनों तक झमाझम वर्षा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान किशनगंज, नवादा, पूर्वी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मंगलवार को पटना सहित दक्षिणी भागों के 18 जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात, मेघ गर्जन की चेतावनी है।

    28 शहरों में बढ़ा अधिकतम तापमान

    बता दें कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में सर्वाधिक 73.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों व दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के कारण मौसम सामान्य रहा। वर्षा में कमी आने से 28 शहरों का अधिकतम तापमान बढ़ा है।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update Today: बिहार-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    खबरें और भी