Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather: बिहार में जल्द बदलेगा मौसम, लोगों को गर्मी से मिलेगी निजात; आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:08 AM (IST)

    Bihar Weather Today: राज्य में अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के कारण मौसम गर्म और शुष्क रहेगा, जिसमें उष्ण लहर का प्रभाव रहेगा। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. अगले दो दिन बिहार में गर्म और शुष्क मौसम।

    2. पटना, बक्सर सहित कई जिलों में उष्ण लहर।

    3. 24 अप्रैल से उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की संभावना।

    जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में पछुआ के अगले दो दिनों तक मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। पटना सहित राज्य के ज्यादातर भागों में उष्ण लहर का प्रभाव रहेगा।

    दिन और रात मौसम गर्म रहेगा। अनेक स्थानों पर पछुआ हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं।

    बुधवार को बक्सर जिले में हवा की गति 43 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है।

    राज्य के उत्तर मध्य एवं उत्तर पूर्वी भागों के गरज-चमक के साथ आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27-28 अप्रैल को किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में वर्षा की संभावना है।

    राजधानी का अधिकतम तापमान इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर के डुमरांव में 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    गयाजी, शेखपुरा, बक्सर, डुमरांव, औरंगाबाद, राजगीर, भभुआ, अरवल एवं जहानाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। पटना सहित दक्षिणी भागों के ज्यादातर भागों में गर्म दिन रहा।

    शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 41.2 26.1
    गयाजी 42.2 24.6
    भागलपुर 40.0 25.6
    मुजफ्फरपुर 39.0 25.4

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।