यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: 25 जनवरी तक पटना समेत बिहार के इन जिलों में ठंड से छूटेगी कंपकंपी, यहां पढ़ें आज राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Bihar Ka Mausam पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। पटना सहित सभी जिलों में घना कोहरे का प्रभाव बन ...और पढ़ें

HighLights
- मौसमी प्रभाव के कारण कोहरे व ठंड में वृद्धि हुई
- बांका में दर्ज हुआ न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News In Hindi राजधानी समेत प्रदेश में 25 जनवरी तक भीषण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान पटना सहित अधिसंख्य भाग घने व अति घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण कनकनी लोगों को परेशान करेगी।
रविवार को पूर्णिया, भागलपुर में घना कोहरे का प्रभाव व पटना सहित अन्य भागों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। वहीं पटना समेत अधिसंख्य भाग शीत दिवस के कारण भीषण चपेट में रहे। 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर जिले के बांका में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई
वहीं, राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना सहित 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।
18.2 डिग्री सेल्सियस जीरादेई में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानी शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि बीते तीन दिनों से प्रदेश में पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली सूखी हवा (जेट स्ट्रीम) व बर्फीली हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने के साथ शीत दिवस व भीषण ठंड का प्रभाव बना हुआ है। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष मौसमी प्रभाव के कारण कोहरे व ठंड में वृद्धि हुई है।
खबरें और भी
प्रमुख शहरों के तापमान में आई गिरावट
शहर गिरावट तापमान
पटना 5.7 13.5
गया 1.8 16.8
भागलपुर 3.3 16.7
औरंगाबाद 1.2 17.3
वैशाली 5.5 14.0
मोतिहारी 5.4 12.8
गाेपालगंज 5.2 13.4
दरभंगा 5.8 13.2
सुपौल 5.6 13.1
बांका 1.7 17.4
पूर्णिया 6.8 14.0
सुपौल 5.6 13.1
(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यह भी पढ़ें-