Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बादलों की ओट से कुछ ही देर झांका सूरज, बढ़ने लगी ठंड; पटना सहित 26 शहरों के तापमान में गिरावट

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:50 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather Update बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। तूफान मिचौंग कमजोर होकर भले ही लौट गया हो लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है। मौसम विज्ञा ...और पढ़ें

    Bihar Weather: बढ़ने लगी ठंड; पटना सहित 26 शहरों के तापमान में गिरावट
    Bihar Weather: बढ़ने लगी ठंड; पटना सहित 26 शहरों के तापमान में गिरावट

    जागरण संवाददाता, पटना। तूफान मिचौंग कमजोर होकर भले ही लौट गया हो, लेकिन इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है। नमी युक्त हवा व बादलों की आवाजाही से दूसरे दिन भी राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में कुछ ही देर के लिए बादलों की ओट से सूरज झांक सका।

    इस कारण शुक्रवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञान से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटना के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, 14.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

    वहीं पटना, वैशाली, छपरा, किशनगंज को छोड़ शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट का पूर्वानुमान है। वहीं पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ के प्रभाव से मौसम शुष्क होगा।

    कई जिलों में रुक-रुक कर वर्षा

    पटना सहित अधिसंख्य भागों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की वर्षा हुई। दिन में तेज धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का अनुभव हुआ। प्रदेश के जमुई, नवादा, औरंगाबाद, भभुआ, नालंदा, औरंगाबाद के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

    खबरें और भी

    जमुई के गरही में 36.0 मिमी, नवादा में 23.0 मिमी, औरंगाबाद में 22.2 मिमी, गया के टेकारी में 19.2 मिमी, भभुआ के अधवारा में 19.0 मिमी, जमुई के चकिया में 18.6 मिमी, औरंगाबाद के देव में 18.6 मिमी दर्ज की गई। वर्षा के कारण इन जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

    ये भी पढ़ें -

    Hemant Soren ने केंद्र को घेरा, कहा- गरीबों को घर के लिए नहीं दिए पैसे, अब हम दे रहे मकान; चालकों को नई कार उपलब्ध कराएगी सरकार

    ये हमारे लिए गर्व की बात... 100 Smart City की रैंकिंग में रांची देश में दूसरे स्थान पर; जानिए पहले नंबर पर कौन?