Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: सामान्य से तीन डिग्री चढ़ा पटना का तापमान, अब नए साल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें आज कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 07:57 AM (GMT+05:30)

    आज राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप खिलने से ठंड का प्रभाव कम रहेगा। रविवार को पटना सहित 2 ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. सामान्य से तीन डिग्री चढ़ा राजधानी का तापमान
    2. नए साल में होगा ठंड का एहसास

    जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का प्रवाह बने होने से इसका प्रभाव पटना समेत प्रदेश के मौसम पर पड़ा है। रविवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में हल्के कोहरे का प्रभाव व धूप खिली होने के कारण आकाश साफ रहा।

    इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों पर ठंड का प्रभाव कम हुआ। दिन में लोग स्वेटर व कोट से दूर दिखे। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में पांच डिग्री वृद्धि होने से 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    ठंड का प्रभाव कम

    10.4 डिग्री सेल्सियस गया में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का प्रभाव बने होने के कारण प्रदेश में ठंड का प्रभाव कम है। अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

    सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। हालांकि, धूप निकलने के बाद ठंड का प्रभाव कम रहेगा। ठंड का नए वर्ष में एहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    इसके पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में राजधानी समेत प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक था। एक व दो दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 28.1 13.2

    गया 26.8 10.4

    भागलपुर 25.0 14.3

    मुजफ्फरपुर 28.2 15.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- 

    दरभंगा में पहली कक्षा के छात्र ने दोस्‍त को गले पर मारी ब्‍लेड, इलाज के बाद बच्‍चे को घर ले गए परिजन

    उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी हमारे पास, फिर अड़ंगा क्यों? KK Pathak के शिक्षा विभाग पर फिर भड़के राज्यपाल आर्लेकर