Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: अचानक गिरा पटना सहित 19 शहरों का तापमान, अब बढ़ेगी ठंड; दिवाली के बाद ऐसा रहेगा हाल

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 07:36 AM (IST)

    Bihar Weather Update बिहार में ठंड सताने लगी है। गर्म कपड़े निकालने के दिन आ गए हैं। पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस ...और पढ़ें

    Bihar Weather: अचानक गिरा पटना सहित 19 शहरों का तापमान, अब बढ़ेगी ठंड; दिवाली के बाद ऐसा रहेगा हाल
    Bihar Weather: अचानक गिरा पटना सहित 19 शहरों का तापमान, अब बढ़ेगी ठंड; दिवाली के बाद ऐसा रहेगा हाल

    HighLights

    1. 15.0 डिग्री के साथ गया रहा प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा
    2. 19.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ हवा के कारण दो से तीन दिनों में प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भागों के 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट आएगी। इससे ठंड में वृद्धि की संभावना है।

    हालांकि, पटना सहित शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे दिन भी गया में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    वहीं, 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पटना में 19.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

    आंशिक कोहरे की बन रही स्थिति

    मौसम विभाग के अनुसार, अभी हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में आंशिक कोहरे की स्थिति बन रही है। पटना सहित शेष भागों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव रहेगा। सुबह-शाम सिहरन बनी हुई है। पछुआ का प्रवाह जैसे-जैसे बढ़ेगा, तापमान में कमी आएगी।

    प्रदेश भर में औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विज्ञानी के अनुसार, दीपावली से मौसम में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ तापमान में गिरावट आने के बाद ठंड में वृद्धि के आसार है।

    प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

    पटना, औरंगाबाद, वैशाली के न्यूनतम तापमान में 0.7, गया में 1.5, नवादा में 1.2, जमुई में 0.2, सबौर में 0.9, कटिहार में 1.3, पूर्णिया व पूसा में 0.5, छपरा में 0.4, भोजपुर में 0.9, बक्सर में 0.6, नवादा में 1.2, जमुई में 0.2, सबौर में 0.9, छपरा में 0.4 तथा मुजफ्फरपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जबकि, शेष शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान

    • पटना - 31.4 डिग्री सेल्सियस
    • गया - 30.7 डिग्री सेल्सियस
    • भागलपुर - 29.5 डिग्री सेल्सियस
    • मुजफ्फरपुर - 28.0 डिग्री सेल्सियस

    ये भी पढे़ं -

    दिवाली पर दीयों की पुकार: कुम्हार के पसीने ले रहे आकार, आपके घर में रोशनी बिखेरने को बेताब; बस चाहिए आपका साथ

    'संविधान से हो रही छेड़छाड़', कुशवाहा का बड़ा बयान; अशोक बोले- नीतीश ने निचले तबके के लोगों को दिया समानता का अधिकार