यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में रही गर्माहट, अब तेजी से लुढ़केगा पटना समेत कई इलाकों का तापमान
Bihar Weather Update बिहार में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन में सूरज गर्माहट दे रहा है। कई शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ...और पढ़ें

HighLights
- न्यूनतन तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
- 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मोतिहारी में दर्ज किया गया
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में हर दिन के साथ बढ़ती ठंड का एहसास हो रहा है। दिवाली की रात तो लोगों को ठंड लगी ही, लेकिन दिवाली की अगली सुबह यानी आज की सुबह भी कुहासे वाली रही।
बिहार में अधिकांश हिस्सों में धुंध का प्रभाव देखने को मिला। इस दौरान कई शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। दिवाली की रात ठंड ने ठिठराया, लेकिन लोगों खूब हर्ष और उल्लास के साथ दिवाली मनाई।
गुलाबी ठंड का एहसास
मौसम विभाग ने पहले की साफ किया था कि दिवाली के बाद बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। अब यह कहा जा सकता है कि बिहार में ठंड आ गई है। सुबह-शाम धुंध देखने को मिल रही है। इसके साथ ही गुलाबी ठंड का भी एहसास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर के मुकाबले अधिक ठंड है।
18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, आज बिहार का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। दक्षिणी बिहार और हिमालय के तलहटी वाले जिलों के एक या दो स्थानों में कोहरा रहने की संभावना है। वहीं शेष हिस्सों में हल्की धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है।
खबरें और भी
कैसा रहेगा पटना का मौसम?
पटना में भी सुबह-शाम कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, दिन में धूप गर्माहट कर देती है। इस बीच अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतन तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस अररिया में में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में दर्ज किया गया।