विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, बेवजह बाहर निकलने से बचें; 'लू' को लेकर भी चेतावनी

Published: Sat, 10 May 2025 07:39 AM (IST)

बिहार में भीषण गर्मी के बीच 5 जिलों में राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार पटना भोजपुर गया ...और पढ़ें

बिहार के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी (जागरण)
बिहार के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के 5 जिलों के लोग सावधान रहें
  2. बिहार के कई जिलों में लू चलने की भी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच 5 जिलों के लिए राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन 5 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने को कहा गया है। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

बिहार के इन 5 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पटना, भोजपुर, गया, भागलपुर और खगड़िया में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, गोपालगंज में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान अपने स्वास्थ्य के ध्यान रखने की जरूरत है।

मौसम में हो रहे बदलाव ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी

कटिहार में वर्षा नहीं होने से मखाना की खेती सुख रही है। वर्षा नहीं होने से मखाना किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया है। पिछले वर्ष मखाना के मूल एवं सरकार के द्वारा पटवन के लिए कृषि फीडर की व्यवस्था किए जाने के कारण किसानों ने मखाना की खेती बड़े पैमाने पर की थी।

शुरुआत में फसलों को देख किसान उत्साहित भी थे। लेकिन तेज धूप व वर्षा नहीं होने से किसानों में निराशा छा गई है। खेतों में सूख रही मखाना फसल को देख किसानों का कलेजा फटा जा रहा है। क्षेत्र में इस वर्ष किसानों ने  मखाना की जमकर खेती की थी। लेकिन मौसम की मार के कारण मखाना में पर्याप्त फलन नहीं होने से उत्पादन प्रभावित हो गया है।

यहां पढ़ें पटना का मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।