Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: गुजरात का चक्रवात बिगाड़ेगा बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, 18 फरवरी से पहले कोई राहत नहीं

    By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 08:05 AM (IST)

    Bihar Ka Mausam बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। गुजरात के चक्रवात के कारण 10 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं मौसम विभाग का कहन ...और पढ़ें

    बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
    बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है।
    2. मौसम विभाग ने 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। खासकर सुबह-शाम के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। आजकल दिन में अच्छी धूप निकल रही है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी से गिर रहा है। शाम को महज दो घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान गिर जा रहा है, जिसे मानव स्वास्थ्य के लिए काफी घातक माना जा रहा है।

    12 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक राज्य का वातावरण शुष्क बना रहेगा। उसके बाद राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं। उसके बाद ही मौसम में सुधार होगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि दिन में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। सुबह-शाम तक काफी ठंड रह रही है। शनिवार को मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा।

    गुजरात का चक्रवात बिगाड़ेगा मौसम

    Rain in Bihar: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में गुजरात में एक चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर तीन दिनों बाद राज्य पर पड़ सकता है, जिससे बिहार के 10 जिलों में बारिश हो सकती है। 13-14 फरवरी को भोजपुर, पटना, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल इसके अलावा दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

    शनिवार को राज्य का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान गया में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

    पछुआ हवा का प्रभाव बना रहेगा

    पछुआ हवा चलने के कारण चक्रवात का प्रभाव बिहार पर पड़ने की उम्मीद की जा रही है। उसके बाद प्रदेश के वातावरण में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है। राजधानी में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रह सकता है। 

    खबरें और भी

    हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा

    तापमान में तेजी से गिरावट स्वास्थ्य के लिए घातक पीएमसीएच के हार्ट रोग विशेषज्ञ डा.अशोक कुमार का कहना है कि शाम को तापमान में तेजी से गिरावट मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है। वर्तमान में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण लोग ठंड के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, परंतु शाम में अचानक तापमान में गिरावट आने के कारण लोग ठंड के चपेट में आ जा रहे हैं।

    यही कारण है कि लोग ठंड जनित एलर्जी, सर्दी-खांसी एवं बुखार सहित कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में जो लोग सर्दी-खांसी एवं एलर्जी के चपेट में आ रहे हैं, जल्दी उनकी परेशानी ठीक नहीं हो रही है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी में होगी टूट? विधायकों को बचाने के लिए जेडीयू हुई अलर्ट, अपनाया ये तरीका

    Bharat Ratna: तेजस्वी यादव ने 6 दिग्गजों के लिए कर दी भारत रत्न की मांग, बोले- देश में अच्छा संदेश जाएगा