Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कब आएगा? पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट; 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 07:34 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के कई जिलों में भीषण लू ने लोगों की खराब कर रखी है। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच अब मौसम विभाग ने मानसून ...और पढ़ें

    बिहार में मानसून को लेकर नया अपडेट (जागरण फोटो)
    बिहार में मानसून को लेकर नया अपडेट (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पटना समेत 12 जिलों में लू का कहर चार दिनों तक रहेगा जारी
    2. 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा सबसे गर्म जिला

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राजधानी समेत प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी व लू का प्रभाव जारी रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 26 जिलों में 14 जून तक गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। सूर्य के तल्ख तेवर व राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से दिन-रात अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पटना सहित गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में भीषण गर्मी व लू को लेकर चेतावनी दी है।

    इन 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

    जबकि, प्रदेश के छह जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद , नवादा, सिवान और अरवल में भीषण (हीट वेव) लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो स्थानों पर आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

    मानसून को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट

    तपती गर्मी से राहत को लेकर लोग अब मानसून की आस लगाए बैठे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की नई जानकारी के अनुसार मानसून को प्रदेश में आने की संभावना 15-20 जून के आसपास जताई जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से देर से आने के आसार है। पूरे प्रदेश में मानसून का प्रभाव जून के अंत होने की संभावना है।

    इन जिलों में बारिश के आसार 

    Bihar News: सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर चौथे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

    खबरें और भी

    देश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा

    मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज देश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इन 12 जिलों में रहा लू का प्रभाव 

    Bihar News: मंगलवार को पटना सहित गया, मुजफ्फरपुर, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, जीरादेई, अरवल एवं रोहतास के बिक्रमगंज में लू का प्रभाव बना रहा। वहीं, शेष भागों में पछुआ के कारण गर्म दिन बना रहा।

    मानसून के आने का इंतजार 

    भीषण गर्मी व लू के प्रभाव से लोगों के साथ जीव-जंतुओं का भी बुरा हाल है। घरों में दिन-रात लोग एसी में रहने को मजबूर हैं। वहीं घरों में लगे पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के चौक- चौराहे पर लगे पेड़-पौधे भी गर्मी के कारण झुलस रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: उधर नीतीश कुमार दिल्ली गए, इधर मुकेश सहनी के बयान से सियासी भूचाल; क्या बिहार में होगा खेला?

    Manish Kashyap: रिजल्ट के बाद मनीष कश्यप का चौंकाने वाला एलान, कहा- मैं अब अपने सियासी सफर के साथ...