Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 72 घंटे में बढ़ेंगी मुश्किलें, होली से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 07:34 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में होली से पहले मौसम परेशान करने वाला है। गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अगले 72 घंटे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ...और पढ़ें

    बिहार में तापमान में होगी बढ़ोतरी (जागरण)
    बिहार में तापमान में होगी बढ़ोतरी (जागरण)

    HighLights

    1. राजधानी पटना समेत 26 शहरों के तापमान में होगी वृद्धि
    2. पटना का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में होली से पहले एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बिहर में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है। जिससे प्रदेश में गर्मी बढ़ जाएगी और लोगों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

    26 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

    मौसम शुष्क होने के कारण बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस व 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। जबकि, भोजपुर, पुपरी, मधुबनी, दरभंगा व नालंदा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पटना का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस जबकि 14.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा समस्तीपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों का मौसम सामान्य बना रहा।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि 

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अरवल के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री, औरंगाबाद में 2.6 डिग्री, डेहरी में 1.4 डिग्री, सासाराम में 2.7 डिग्री, बक्सर में 2.5 डिग्री , बेगूसराय में 1.3 डिग्री, मुंगेर में 1.3 डिग्री , मधेपुरा में 1.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.2 डिग्री, मधुबनी में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। 

    भागलपुर में पारा 30 डिग्री के पार पहुंचा

    भागलपुर शहर में गर्मी बढ़ती जा रही है। पारा 30 डिग्री पर पहुंच गया है। रात में भी अब गर्मी सताने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12-16 मार्च के मध्य जिलों में आसमान में हल्के बादल एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    हालांकि, भागलपुर एवं बांका जिलों के एक- दो स्थानों पर बूंदा बांदी हो सकती हैं। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75-80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40-45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में 05-08 किमी प्रति घंटा की रप्तार से पछिया हवा चल सकती है।

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डा. नेहा पारीक ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 82 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather : बिहार में होली पर बारिश होगी या नहीं? IMD का अनुमान आया सामने; 12 मार्च से बदलेगा मौसम

    Jharkhand Weather: झारखंड में होली पर रहें सावधान, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन; अलर्ट जारी