Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: अचानक बदला बिहार का मौसम, 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट; तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 07:28 AM (IST)

    बिहार में मौसम अचानक बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समस्तीपुर वैशाली और ...और पढ़ें

    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम। फोटो- एएनआई
    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम। फोटो- एएनआई

    HighLights

    1. पांच जिलों में 50-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार
    2. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली व पटना को लेकर रेड अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के मौसम में आए अचानक बदलाव ने सबको चौंका दिया है। सोमवार को पटना सहित सिवान, सारण, जहानाबाद समेत अन्य भागों में दोपहर बाद मौसम ने करवट लिया।

    काला बदरा छाए रहने के कारण दिन में ही रात जैसे ही स्थिति उत्पन्न हो गई। बिजली चमकने के साथ तेज हवा व वर्षा के कारण मौसम सुहाना बना रहा।

    शहर के गांधी मैदान, कंकड़बाग, कदमकुआं, नेहरू पथ समेत अन्य जगहों पर वर्षा के कारण जल जमाव की स्थिति बनी रही। लोगों को दिन में ही वाहन चलाते समय लाइट जलाने पड़ी।

    मौसम विभाग ने सोमवार को मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली व पटना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 20 जिलों में हल्की वर्षा व गरज-तड़क की चेतावनी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पांच जिलों के खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई व बांका में 50-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    राजधानी समेत अन्य भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इसी प्रकार की स्थिति अगले चार दिनों तक बने रहने की संभावना है।

    इस दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। द्रोणिका पश्चिमी मध्यप्रदेश से पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

    16 अप्रैल को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

    16 अप्रैल को हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इन सभी मौसमी कारकों से प्रदेश के मौसम में गरज-तड़क के साथ वर्षा की संभावना बनी रहेगी।

    बीते 24 घंटों के दौरान गोपालगंज जिले के कुचायकोट में 38.6 मिमी, सिवान के दरौंदा में 30.4 मिमी, भाेरे में 28.8 मिमी , बगहा में 28.4 मिमी, महाराजगंज में 27.0 मिमी, पूर्णिया में 10.5 मिमी, गोपालगंज में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज गई।

    सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया जिले का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    राजधानी में सोमवार को 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि गया में 10.2 मिमी, डेहरी में 0.6 मिमी, शेखपुरा में 0.5 मिमी, राजगीर में 13.5 मिमी, व रोहतास के बिक्रमगंज में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 34.2  23.7
    गया  36.6  21.6
    भागलपुर 33.3 22.6
    मुजफ्फरपुर  33.6  23.3

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, तेज आंधी- बारिश और ओले का होगा ट्रिपल अटैक