Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में ऐसा रहेगा मौसम; पढ़ें पूरा अपडेट

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 07:26 AM (IST)

    बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। रोजाना अलग-अलग स्थानों पर ठीक-ठाक वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार का भी अपडेट जारी कर दिया है। म ...और पढ़ें

    बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। (फोटो- ANI)
    बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. राजधानी में आज छिटपुट वर्षा के आसार
    2. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होगी बारिश
    3. मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today, 15th July राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि किशनगंज जिले में गरज-तड़क के साथ अतिभारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। लखीसराय के हलसी में 125.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रविवार को दोपहर में लोग तेज धूप के कारण परेशान रहे। हालांकि, शाम ढलते ही काले बादल छाए रहने के साथ झमाझम वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली है।

    तापमान का हाल

    रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना व आसपास जिलों में दिन में धूप निकलने के कारण 25 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    बारिश की स्थिति

    मौसम विज्ञान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में एक जून से 14 जुलाई के बीच सामान्य से नौ फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 324.0 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अभी 296.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    खगड़िया के बेलदौर में 114.0 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 89.8 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 75.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 72.2 मिमी, अरवल के कलेर में 67.8 मिमी, भभुआ के अधवारा में 60.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    वहीं, मधेपुरा के मुरलीगंज में 58.4 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 57.2 मिमी, जमुई में 50.4 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 40.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 38.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज के इन गांवों में घुसा गंडक का पानी, बाढ़ का मंडराया खतरा; नाव से लोग आ रहे बाहर

    ये भी पढ़ें- Climate Change: जलवायु परिवर्तन के कारण आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रहीं, विज्ञानियों ने जताई चिंता