यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Today: बिहार में बदलने वाला है मौसम, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरने की चेतावनी
पटना समेत दक्षिणी बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने सुपौल अर ...और पढ़ें

HighLights
- राजधानी में रहेगा गर्म दिन, सात जिलों में वज्रपात की चेतावनी
- प्रदेश में 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा सबसे गर्म
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश के मौसम का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। पटना सहित दक्षिणी भागों में दिन-रात गर्म है। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात व झोंके के साथ हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
7 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 जिलों में गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है।
जबकि सात जिलों सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
किशनगंज के पोठिहा में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया जिले के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के पोठिहा में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अररिया के सिकटी में 4.6 मिमी, अररिया के पलासी में 4.2 मिमी, किशनगंज में 2.6 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 2.4 मिमी एवं पूर्णिया के बैसा में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
डेहरी में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा
बुधवार को छपरा, मधुबनी, किशनगंज जिले को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
बुधवार को राजधानी के तापमान में 3.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा।
प्रदेश के छह जिलों के अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। राजधानी व आसपास इलाकों में तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्म दिन व रात्रि होने से लोग परेशान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दक्षिणी भाग गर्म रहने के साथ उत्तरी भागों में मौसम मेहरबान बना रहेगा।
प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि
| शहर | वृद्धि | तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 3.2 | 40.9 |
| गया | 0.9 | 42.6 |
| औरंगाबाद | 3.6 | 41.7 |
| डेहरी | 1.2 | 43.2 |
| बक्सर | 1.5 | 42.7 |
| भोजपुर | 2.1 | 41.6 |
| बांका | 3.2 | 41.1 |
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 40.9 | 28.4 |
| गया | 42.6 | 27.6 |
| मुजफ्फरपुर | 36.6 | 26.4 |
| भागलपुर | 37.2 | 27.3 |
बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।