Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: आ गई बिहार में मानसून की फाइनल डेट, इस तारीख से बारिश के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 07:47 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। दरअसल मौसम विभाग ने मानसून की फाइनल डेट बता दी है। वर्तमान ...और पढ़ें

    बिहार में मानसून की फाइनल डेट आई सामने (जागरण)
    बिहार में मानसून की फाइनल डेट आई सामने (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में मानसून को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
    2. बिहार में मानसून के आते ही मूसलाधार बारिश होगी।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: राज्य में भीषण उष्ण लहर का कहर जारी है। लू की लहर से पूरा वातावरण बेहाल है। भीषण गर्मी से लोगों को न तो घर में चैन और न ही बाहर राहत। राजधानी समेत प्रदेश का अधिकांश भाग तप रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी पूर्वी बिहार में उमस काफी बढ़ा दी है। उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों में लोग उमस से काफी परेशान रहे। वहीं, इस उमस के बीच अब मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है।

    मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। मौसम विभाग ने मानसून की लगभग फाइनल डेट बता दी है जो कि बेहद राहत देने वाली खबर है।

    देश के इन क्षेत्रों से होकर गुजर रहा मानसून

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में मानसून नवसारी, जलगांव, अमरावती, बीजापुर, सुकमा एवं बंगाल के इस्लामपुर से गुजर रहा है। मानसून को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश एवं बंगाल की खाड़ी में उत्तर की ओर से बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। 

    20 या 21 जून को बिहार में प्रवेश कर जाएगा मानसून

    Bihar News: चार से पांच दिनों में बिहार में प्रवेश करेगा मानसून मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जिस तरह से मानसून आगे बढ़ रहा है। उससे लगता है कि चार से पांच दिनों में यानी 20 या 21 जून को बिहार के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। खासकर पूर्वी बिहार के कुछ भागों में वर्तमान में आर्द्रता में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

    हालांकि, सामान्यत: राज्य में मानसून का प्रवेश 15 जून के आसपास होता है। इस वर्ष मानसून को चार से पांच दिनों देरी से पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में राज्य के पूर्वी भाग से एक चक्रवात गुजर रहा है, जिसका प्रभाव पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य हिमालय तक देखा जा रहा है। 

    खबरें और भी

    दिन के साथ रातें भी रहेंगी गर्म

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासकर पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सिवान, नवादा में उष्ण लहर के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    ये भी पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: महागठबंधन 9 सीटें कैसे जीत गया? जीतन राम मांझी ने खोल दी पोल; बताई अंदर की बात

    PM Modi Bihar Visit: आखिर इतनी जल्दी बिहार क्यों आ रहे पीएम मोदी, क्या होने वाला है बड़ा फैसला या कुछ और?