Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: बिहार के इन दो जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 07:25 AM (IST)

    प्रदेश के मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव जारी है। राजधानी पटना सहित कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगल 3-4 दिनों तक प्र ...और पढ़ें

    किशनगंज व अररिया में भारी बारिश की चेतावनी
    किशनगंज व अररिया में भारी बारिश की चेतावनी

    HighLights

    1. राजधानी में बादलों की आवाजाही, किशनगंज और अररिया जिले में भारी वर्षा की चेतावनी
    2. 8.2 मिमी गया (डोभी) में वर्षा दर्ज, चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका रूप में है। इसके प्रभाव से राजधानी समेत आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है।

    किशनगंज और अररिया में भारी बारिश की संभावना

    प्रदेश के किशनगंज और अररिया जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी व मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-पानी की चेतावनी है।

    गया के डोभी में 8.2 मिमी बारिश दर्ज

    बीते 24 घंटों के दौरान गया के डोभी में 8.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    बुधवार को पटना सहित प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना व गया के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री, औरंगाबाद में 1.7 डिग्री, डेहरी में दो डिग्री, बक्सर में 3.7 डिग्री, भोजपुर में 2.2 डिग्री, नालंदा में 2.4 डिग्री।

    जमुई में 3.3 डिग्री, बांका में 2.5 डिग्री, कटिहार में तीन डिग्री, पूर्णिया में 1.8 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, सुपौल में 3.3 डिग्री, मधुबनी में 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 35.1 24.4
    गया 36.6 20.8
    भागलपुर 35.7 23.6
    मुजफ्फरपुर 34.2 24.1

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 24 जिलों के लिए टेंशन वाला अलर्ट, मौसम एक बार फिर दिखाएगा रौद्र रूप

    Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर होगा तेज आंधी-बारिश का प्रहार, 5 जिलों के लिए चेतावनी जारी

    खबरें और भी