Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; ओले भी गिरेंगे

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 07:25 AM (IST)

    बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 शहरों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वि ...और पढ़ें

    बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी
    बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पटना का अधिकतम तापमान
    2. 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ खगड़िया रहा सबसे गर्म
    3. गुरुवार से रविवार तक प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के आसार

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: ओडिशा के मध्य भाग से दक्षिण विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही 7 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सात शहरों भभुआ, रोहतास , औरंगाबाद, गया ,नवादा, जमुई एवं बांका जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

    ओला गिरने की संभावना

    गुरुवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्व जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। औरंगाबाद , गया व नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर आंधी पानी के साथ ओला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    तापमान में गिरावट के आसार

    मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। इस हफ्ते लोगों को गर्मी का सितम परेशान नहीं करेगा।

    खबरें और भी

    खगड़िया में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    बीते 24 घंटों के दौरान छपरा, अगवानपुर, पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    सीतामढ़ी के पुपरी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

    भोजपुर, वाल्मीकि नगर व मधेपुरा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    13.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना व आसपास का मौसम आंशिक बादल छाए रहने के कारण सामान्य बना रहा।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    अरवल के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि, औरंगाबाद में 1.7 डिग्री, डेहरी में 1.6 डिग्री, सासाराम में 0.9 डिग्री, बक्सर में 2.7 डिग्री, भोजपुर में 1.1 डिग्री, गोपालगंज में 1.6 डिग्री।

    मोतिहारी में चार डिग्री, राजगीर में 1.9 डिग्री, बांका में 1.5 डिग्री, मुंगेर में 2.3 डिग्री, भागलपुर में 0.3 डिग्री, सुपौल में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना   33.2  18.0
    गया  34.2  15.3
    भागलपुर   33.4  17.6
    मुजफ्फरपुर   32.2  17.6

    ये भी पढ़ें

    Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, 30 एमएम तक होगी बारिश! 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी

    Heatwave: गर्मियों में सबसे ज्यादा तपने वाले शहर ही बचाव के प्रति लापरवाह, SFC रिपोर्ट में देखें शहरों की लिस्ट