Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख से मिलेगी भीषण ठंड से राहत, गया का तापमान जम्मू से भी रहा कम; पढ़ें आज का मौसम

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 07:57 AM (IST)

    Bihar Ka Mausam बिहार में 24 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने लगेगी। फिलहाल 3 दिन और लोगों को परेशानी का सामना करना होगा। 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया ...और पढ़ें

    बिहार में 24 जनवरी से ठंड से राहत मिलेगी (जागरण)
    बिहार में 24 जनवरी से ठंड से राहत मिलेगी (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में 24 तारीख के बाद ही ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।
    2. बिहार के 13 जिले शीतलहर की चपेट में चल रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बर्फीली हवाओं के प्रभाव बने होने के कारण राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भाग घना कोहरा व शीत दिवस की चपेट में रहेंगे। 24 जनवरी तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पछुआ के कारण सुबह-शाम कनकनी रहेगी।

    शीतलहर की चपेट में रहे ये शहर

    शनिवार को दरभंगा, बक्सर, बांका, छपरा, भागलपुर, पूर्णिया, जीरादेई, कैमूर, डेहरी, पूसा, अगवानपुर एवं फारबिसगंज शीत लहर की चपेट में रहे। पूर्णिया में अति घना कोहरा व पटना, गया समेत अन्य जिलों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा।

    गया का तापमान जम्मू से भी कम रहा

    4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया इस सीजन का सबसे ठंडा शहर रहा। शनिवार को गया का न्यूनतम तापमान जम्मू शहर से भी कम रहा।

    जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस

    जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पटना समेत 25 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    21.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर के सबौर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। वहीं दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण कनकनी से लोग परेशान रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: गिर जाएगी महागठबंधन सरकार? अमित शाह के मामले पर JDU का आ गया जवाब, दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा

    Bihar Politics: बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है! नीतीश कुमार ने पार्टी संगठन में कर दिया फेरबदल, पांच सांसदों को पद से हटाया