Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: पटना समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 08:07 AM (IST)

    Bihar Weather News बिहार के उत्तरी भागों के बाद अब दक्षिणी भागों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें

    पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (जागरण)
    पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के दक्षिणी भागों में अब रंग दिखाएगा मानसून
    2. पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
    3. फारबिसगंज में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता सीमांचल इलाकों में राजधानी समेत दक्षिणी भागों की तुलना में अधिक है। इसके कारण उत्तरी भागों में वर्षा की सक्रियता बनी हुई है, जबकि राजधानी समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है।

    पटना के आसापास इलाकों में 26-28 जून को मूसलाधार बारिश का अलर्ट

    संभावना है कि तीन से चार दिनों में पटना सहित द​क्षिणी भागों में मानसून फैलेगा। इनके प्रभाव से 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-तड़क के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है। आरा, छपरा, बक्सर, सिवान में भी 26 से 28 जून के बीच मूसलाधार बारिश के आसार हैं। वर्तमान में मानसून दो दिनों से रक्सौल व भागलपुर के आसपास बना हुआ है।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी आज उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। 

    इन उत्तरी जिलों में भी बारिश के आसार

    Bihar News: उत्तरी भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अररिया में 44.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    इसके अलावा गया, पूर्णिया, खगड़िया, औरंगाबाद, किशनगंज, भभुआ, रोहतास, कटिहार के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 48 घंटे बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं।

    खबरें और भी

    इन जगहों पर दर्ज हुई इतनी बारिश

    स्थान - वर्षा (मिमी में)

    फारबिसगंज -33.2

    पूर्णिया के फतेहपुर- 32.0

    अररिया के बेलदौर-20.6

    औरंगाबाद के चौथम -20.2

    औरंगाबाद -16.0

    रोहतास के कुदरा -14.6

    कटिहार के जोकिहाट -12.2

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम  न्यूनतम

    पटना  38.7        29.4

    गया 39.5          26.6

    भागलपुर 35.9   29.0

    मुजफ्फरपुर 35.6 28.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: केके पाठक तो कुछ भी नहीं..., अब एस सिद्धार्थ के एक्शन से 882 प्रधानाध्यापकों के बीच मची खलबली

    Tejashwi Yadav: 'हमारे पास जो तस्वीर है...', नीट पेपर लीक पर तेजस्वी ने खेल दिया मास्टरस्ट्रोक, कर दी ये डिमांड