Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: अगले 24 घंटे में इन 6 जिलों में बारिश के आसार, किसानों के लिए अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Updated: Wed, 28 Feb 2024 08:42 AM (IST)

    Bihar News बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पटना समेत रोहतास भभुआ कैमूर औरंगाबाद अरवल ज ...और पढ़ें

    बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)
    बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

    HighLights

    1. मार्च महीने के दस्तक देते ही बिहार में एक बार फिर से बारिश के आसार
    2. इस बारिश के चलते मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: उत्तर बिहार से उत्तर पूर्व बांग्लादेश तक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिम हिमालय के आसपास 29 फरवरी को बनने के आसार हैं। इनके प्रभाव से दो व तीन मार्च को पटना सहित उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

    इन जिलों में बारिश के आसार

    वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत रोहतास, भभुआ, कैमूर औरंगाबाद, अरवल जिले में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही।

    24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि

    पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 15.4 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्के ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने किसान भाईयों को अपने साथ खेत-खलिहानों में रखे फसल व पशु धन की देखभाल करने की सलाह दी है।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान :

    शहर अधिकतम  न्यूनतम

      पटना   27.2        15.4

       गया     27.2        14.0

        भागलपुर 27.8     14.3

       मुजफ्फरपुर 27.0   15.3 

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: केके पाठक ने लिया ऐतिहासिक फैसला, पूरे बिहार में हो रही तारीफ, ऐसा करने वाले पहले अधिकारी बने

    बिहार में भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए सरकार ला रही नया कानून, क्राइम एंड कंट्रोल एक्ट में भी होगा संशोधन