Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: 48 घंटे में फिर बदलेगा बिहार का मौसम, चलेंगी तेज हवाएं; पढ़ें IMD का नया अपडेट

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 07:27 AM (IST)

    बिहार में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को डेहरी में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं बीते 2 ...और पढ़ें

    40 डिग्री के करीब पहुंचा डेहरी का अधिकतम तापमान
    40 डिग्री के करीब पहुंचा डेहरी का अधिकतम तापमान

    HighLights

    1. पछुआ के कारण मौसम रहेगा शुष्क, झोंके के साथ चलेगी हवा
    2. पटना समेत प्रदेश के आठ शहरों के अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि
    3. 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को डेहरी रहा सबसे गर्म

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: मार्च महीने में ही बिहार में भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। तापमान में असामान्य वृद्धि होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

    तेज हवाएं चलने की संभावना

    प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों के दौरान उत्तर पूर्वी भागों को छोड़ कर पटना सहित शेष भागों में झोंके के साथ सतही हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

    नाविकों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

    ऐसे में नदी में नाविकों तथा यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 24 घंटे के बाद 48 घंटों के दौरान कुछ जिलों के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों का मौसम अन्य जगहों की अपेक्षा गर्म रहने की संभावना है।

    रात में भी बढ़ने लगा पारा

    अब प्रदेश के दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

    पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं, गुरुवार को बक्सर का तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

    आठ जिलों में बढ़ा पारा

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित आठ शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, शेष जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहा।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट

    औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री, अरवल में 2.3 डिग्री, जमुई में 1.4 डिग्री, भागलपुर में 1.2 डिग्री, कटिहार में 2.4 डिग्री, वैशाली में 1.8 डिग्री, जीरादेई में 2.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 

    भोजपुर में 2.2 डिग्री, सासाराम में 1.7 डिग्री, बांका में 1.3 डिग्री, जमुई में 1.4 डिग्री, दरभंगा में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना   38.6  24.9
    गया   38.9  20.2
    भागलपुर   36.8  20.2
    मुजफ्फरपुर  36.8  24.7

    ये भी पढ़ें

    Weather: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, महाराष्ट्र-कर्नाटक में गरज के साथ बारिश; कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना

    Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा; बढ़ी लोगों की मुश्किलें