Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: इस तारीख से बिहार में झुलसाएगी गर्मी, तेज पछुआ हवा से होगी परेशानी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:02 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में मौसम के उठापठक के बाद अब गर्मी अपने प्रचंड रूप में आने वाली है। बिहार में 10 अप्रैल से लू चलने के आसार हैं जिसके चलते लोगों को ...और पढ़ें

    बिहार में 10 अप्रैल से झुलसाएगी गर्मी (जागरण)
    बिहार में 10 अप्रैल से झुलसाएगी गर्मी (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार में 10 अप्रैल से गर्मी झुलसाने वाली है।
    2. बुजुर्गों और बच्चों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News in Hindi: उत्तर पछुआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की गति में तेजी आने से सुबह-शाम मौसम सामान्य बना रहा। दिन में तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान है। तापमान में उतार-चढ़ाव का शरीर पर प्रभाव पड़ रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिनों तक पटना समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। दो दिनों बाद तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने से गर्मी का सितम जारी रहेगा।

    10 अप्रैल से चलेगी लू

    10 अप्रैल के बाद लू चलने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। बच्चों का भी ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है।

    मंगलवार को विभिन्न शहरों का तापमान

    मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे दिन भी 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित 25 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 36.3 22.0

    गया 36.7 19.2

    भागलपुर 36.7 22.0

    मुजफ्फरपुर 34.4 21.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    ये भी पढ़ें

    Shambhavi Choudhary: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अशोक चौधरी की बेटी शांभवी? जानिए इनकी क्वालिफिकेशन; इस पद पर हैं तैनात

    Rajesh Verma: कौन हैं खगड़िया से उम्मीदवार राजेश वर्मा? पैसे के मामले में काफी आगे; इस चुनाव में मिली थी जीत