Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 07:45 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने व आकाश साफ होने से ...और पढ़ें

    बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)
    बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. 30.1 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान
    2. 19.4 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
    3. 8 व 9 मार्च को पटना सहित दक्षिणी भागों में हल्की वर्षा की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार का मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने व आकाश साफ होने से मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी।

    8 और 9 मार्च को बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आठ से नौ मार्च के पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के भागों को प्रभावित करेगी। इसके कारण पटना समेत दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहेगा।

    पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट

    प्रदेश में तेज हवा के प्रवाह व आंशिक बादल छाए रहने के कारण पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व 32.1 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना सहित सात शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 11.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ स्थानों पर एक से दो डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    प्रदेश के अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक बना रहा। राजधानी समेत आसपास इलाकों में तेज हवा के प्रवाह के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

    भागलपुर में होगी मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना, रोडमैप तैयार

    मौसम की सटीक जानकारी के लिए भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना होगी। राज्य सरकार ने इसका रोडमैप तैयार कर लिया है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। मौसम विज्ञान की स्थापना को लेकर बजट में प्रावधान किया गया है।

    मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को और मजबूत करने के लिए भागलपुर सहित कई नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे न केवल जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन को लेकर सही अनुमान लगाना आसान होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    मौसम विज्ञान केंद्र का क्या काम होता है?

    • मौसम की निगरानी: मौसम विज्ञान केंद्र मौसम संबंधी आंकड़ों को इकट्ठा करता है, जैसे कि तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, और वर्षा।
    • मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र मौसम की भविष्यवाणी करता है, जिससे लोगों को मौसम संबंधी जानकारी मिल सके।
    • मौसम संबंधी चेतावनी: मौसम विज्ञान केंद्र मौसम संबंधी चेतावनी जारी करता है, जैसे कि तूफान, बाढ़, और सूखा।
    • मौसम अनुसंधान: मौसम विज्ञान केंद्र मौसम संबंधी अनुसंधान करता है, जिससे मौसम की भविष्यवाणी में सुधार हो सके।
    • मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करना: मौसम विज्ञान केंद्र मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करता है, जिससे लोगों को मौसम के बारे में जानकारी मिल सके।

    ये भी पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में कोहरे का सीजन खत्म! तेज हवाओं ने दी गर्मी से राहत, दो दिन बाद फिर पलटेगा वेदर

    Delhi Weather Update: दिल्ली की हवा हुई साफ, ग्रेप-एक के प्रतिबंध भी हटे; अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?