विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के दो जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, मौसम विभाग का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल

Published: Wed, 16 Jul 2025 07:53 AM (IST)

बिहार में मानसून की दस्तक के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को राजधानी में 17.4 मिमी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. पटना में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत |
  2. मौसम विभाग का भारी वर्षा का अलर्ट |
  3. मुंगेर में सर्वाधिक 74.2 मिमी वर्षा दर्ज |

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में रूक-रूक कर हो रही वर्षा ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है।

मंगलवार को राजधानी में झमाझम वर्षा के साथ मौसम सुहाना बना रहा। पटना में 17.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

कैमूर, रोहतास में बहुत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं।

दक्षिणी व उत्तरी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान मुंगेर के संग्रामपुर में सर्वाधिक वर्षा 74.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 4.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति 

कटिहार के अमदाबाद में 72.2 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 64.4 मिमी, गया के डुमरिया में 60.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 52.6 मिमी, बांका के चंदन में 50.2 मिमी, झाझा में 46.2 मिमी, भागलपुर के गोपालपुर में 46.2 मिमी, बांका के कटोरिया में 42.8 मिमी दर्ज की गई।

वहीं, भागलपुर के सुल्तानगंज में 42.2 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 41 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 38.6 मिमी, दरभंगा के कुशेश्वरनाथ में 37.2 मिमी, पटना के पालीगंज में 36 मिमी, भागलपुर में 35.9 मिमी, खगड़िया में 35.7 मिमी एवं जमुई के खैरा में 34.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान :

पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस, गया जी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।