Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Heavy Rain Alert: सावधान! बिहार के इन 5 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 07:15 AM (IST)

    मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा (Bihar Heavy Rain Alert) का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सारण मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी दरभंगा पूर्णिया जिल ...और पढ़ें

    बिहार के 5 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट। (फोटो- ANI)
    बिहार के 5 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. पटना (संपतचक) में 23.4 मिमी वर्षा दर्ज
    2. किशनगंज (तैबपुर) में सर्वाधिक वर्षा 84.2 मिमी
    3. 35.6 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Rain Red Alert राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    राज्य के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष जिलों के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    राज्य में उमस भरी गर्मी का प्रभाव

    राज्य के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने से नमी में वृद्धि से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पटना (संपतचक) में 23.4 मिमी, किशनगंज (तैबपुर) में सर्वाधिक वर्षा 84.2 मिमी दर्ज हुई।

    बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के कारण उमस की स्थिति बनी रही।

    पटना समेत 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

    अररिया के जोकिहाट में 78.4 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 72.6 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 70.2 मिमी, किशनगंज में 68.0 मिमी, अररिया में 58.0 मिमी, बक्सर के सिमरी में 37.8 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 34.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    वहीं, गोपालगंज के भोरे में 27.8 मिमी, औरंगाबाद में 25.8 मिमी, पटना के संपत्तचक में 23.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें- Bihar Flood News: कोसी तटबंध के अंदर गांवों में बाढ़ के हालात, गोपालगंज के कई इलाके पानी से घिरे; लोगों में फैली दहशत

    ये भी पढ़ें- Bihar Lightning: बिहार में वज्रपात से आम चुन रही बच्ची समेत 16 की मौत, कई लोग पहुंचे अस्पताल