यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather News: इन 7 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, बिहार भर में कब से होगी झमाझम बारिश? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Bihar Weather Today पटना समेत बक्सर अरवल जहानाबाद गया औरंगाबाद भभुआ रोहतास भोजपुर में भीषण उष्ण लहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दक् ...और पढ़ें

HighLights
- पटना समेत नौ जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी
- नौ दिनों से राजधानी समेत जिलों में लू का कहर जारी
- न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Rain News प्रचंड गर्मी से राजधानी समेत दक्षिण बिहार के जिले त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भीषण लू की वजह से जहां दिन तपने के साथ जल रहा है, वहीं रात में लोग बेचैन हैं। दिन में गर्म पछुआ हवा का प्रवाह तो रात में पुरवा हवा के कारण उमस भरी गर्मी लोगों का जीना मुहाल किए हुए है।
पटना समेत दक्षिणी भागों में बीते नौ दिनों से प्रचंड गर्मी व लू का सितम जारी है। सूर्य के तल्ख तेवर और बादलों व वर्षा के अभाव ने तापमान को भी सामान्य से ऊपर बनाए हुए हैं। लोगों को चार से पांच दिनों तक गर्मी का सितम झेलना होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon In Bihar) का असर अगले तीन से चार दिनों में दिखाई पड़ने लगेगा। हालांकि, 21-23 जून के आसपास मानसून की गतिविधि के कारण राजधानी समेत सभी जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की ओर से मानसून आने को लेकर निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
मंगलवार को पटना समेत नौ जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, गया एवं जहानाबाद में भीषण गर्मी के साथ लू को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert For Loo) जारी किया गया है, जबकि अन्य भागों में गर्म दिन रहने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।
खबरें और भी
इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम
Bihar Weather News उत्तरी भागों के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे जिला रहा। किशनगंज के गलगलिया में 5.4 मिमी, चरघरिया में 3.2 मिमी, किशनगंज में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के उत्तरी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात एवं 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह जारी रहेगा।
सोमवार को पटना समेत गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई, बिक्रमगंज, अरवल एवं मुंगेर में लू का प्रभाव बना रहा।
सामान्य से अधिक तापमान कर रहा परेशान
Bihar News राजधानी समेत प्रदेश में जहां एक ओर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, तो दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन में अधिकतम तापमान अधिक होने के कारण लोग पूरे दिन गर्मी से परेशान हैं तो रात में भी न्यूनतम तापमान अधिक होने से उमस भरी गर्मी परेशानी कर रही है।
इस दौरान पुरवा हवा भी लोगों को राहत नहीं दे रही है। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री वृद्धि के साथ 28.6 डिग्री, गया के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 30.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री वृद्धि के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।