यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather Update: 2 डिग्री गिरा राजधानी पटना का तापमान, 13 जिलों में बारिश के आसार
बिहार में पछुआ के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। पटना समेत अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल रहेंगे। 1 मार्च से प्री मा ...और पढ़ें

HighLights
- 28.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान
- 31.7 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया सबसे गर्म
- 13.3 मिमी भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
- एक मार्च को पटना सहित दक्षिणी भागों में हल्की वर्षा के आसार
जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम (Bihar Weather Update) शुष्क बना रहेगा। 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक मार्च से प्री मानसून सीजन आरंभ होगा। इस दौरान 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।
8 जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आठ जिलों के 29 शहरों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा भागलपुर में 13.3 मिमी दर्ज हुई।
कुरसेला में 12.8 मिमी, मटियानी में 12.6 मिमी भागलपुर के कोलगांव में 8.6 मिमी, नौगछिया में 8.2 मिमी, गोपालपुर में 7.6 मिमी, खगड़िया में 6.2 मिमी, कटिहार में 6.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरी भागों के मौसम में बदलाव का असर पटना सहित शेष भागों में देखने को मिला।
बिहार में तापमान का हाल
रविवार को सीतामढ़ी के पुपरी व किशनगंज जिले को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 31.7 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पटना समेत अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा अगावनपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण रात्रि में हल्की गर्मी का एहसास लोगों को होगा।
खबरें और भी
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में) |
| पटना | 28.2 | 19.0 |
| गया | 28.2 | 17.2 |
| भागलपुर | 27.1 | 18.1 |
| मुजफ्फरपुर | 28.1 | 17.8 |
ये भी पढ़ें- Weather Update: हिमालयी क्षेत्र में फिर एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, उत्तराखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: अभी और सताएगी ठंड! इन जिलों में बूंदाबंदी के साथ बारिश की संभावना; फतेहपुर रहा सबसे ठंडा