विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather: बिहार के किसान हो जाएं सावधान! अररिया-पूर्णिया सहित इन जिलों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट

Published: Fri, 17 Apr 2026 07:22 AM (IST)

Bihar Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे, ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।(जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।(जागरण)

HighLights

  1. पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे, उत्तरी बिहार में हल्की वर्षा।

  2. 24-30 अप्रैल के दौरान गरज-चमक संग 40-50 किमी/घंटा हवाएं।

  3. किसानों को फसल सुरक्षा व गरमा बुआई की विशेष सलाह।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

जबकि, उत्तरी भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिलों के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। वहीं, राज्य में सात दिनों बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा।

गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 24-30 अप्रैल के दौरान राज्य के उत्तर मध्य एवं पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान ज्यादातर भागों में हवा की 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। इस दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में गिरावट आने के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा।

मौसम में बदलाव को देखते केंद्र ने किसान भाईयों को सलाह देते हुए कहा कि मेघ गर्जन व वज्रपात को देखते हुए फसलों के साथ फसलों के संरक्षित करने का उपाय करें।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पछुआ के कारण राज्य का मौसम गर्म एवं शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ पटना सहित 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों के दौरान पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ राजधानी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस एवं 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म रहा। हवा की रफ्तार कम होने से मौसम बीते दिनों की तुलना में अनुकूल रहा।

गरमा फसलों की बुआई के लिए अनुकूल मौसम 

गरमा फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहने के आसार है। इस दौरान किसान भाई मूंग समेत अन्य फसलों की बुआई कर सकते हैं। जायद मक्का की बुआई के लिए सही समय है।

छह से आठ किलोग्राम बीज का प्रयोग प्रति हेक्टयर की दर से प्रयाेग करें। गेहूं की मड़ाई का कार्य सुबह या शाम हवा के शांत होने पर करें। उचित भंडारण को लेकर 12 प्रतिशत खेतों में नमी जरूरी है।

मखाने की खेत में खरपतवार रोकने के लिए पानी का स्तर एक फीट बनाए रखें। आने वाले दिनों में हल्की वर्षा की संभावना को देखते हुए कटे फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें। खड़ी फसलों की सिंचाई मौसम की स्थिति को देखकर करें।

इस दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न करें। वर्षा की संभावना को देखते हुए गरमा सब्जियों की बुआई रोक दें वर्षा के तुरंत बुआई करें। वर्षा को देखते हुए गेहूं, दलहन एवं मक्का आदि तैयार फसलों को सुरक्षित कर लें।

आम के झड़ने से बचने के लिए प्लेनोफिक्स दवा एक मिली प्रति 4.5 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें। इससे आने वाले समय में अच्छा उत्पादन मिलेगा। लीची के बागों में फल झड़ने से बचाने के लिए दवा का प्रयोग करें।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 34.0 25.4
गयाजी 39.4 23.4
भागलपुर 32.7 23.7
मुजफ्फरपुर 31.2 24.3

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।